महात्मा गांधी का नाम भारत के इतिहास में अमर है। उन्होंने देश को अंग्रेजों के हाथों से मुक्त कराने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्हें भारत का राष्ट्रपिता कहा जाता है। भारतवासी प्यार से उन्हें 'बापू' के नाम से पुकारते हैं। गांधी जी ने अहिंसा और सत्य पर चलने के लिए देशवासियों को प्रेरित किया जिससे देश को आजादी दिलाने वालों की सोच बदल गयी। इससे देश को आजादी प्राप्त करने में मदद मिली। जीवन में प्रेरणा का संचार करने वाले महात्मा गांधी के जीवन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत है।
गौतम बुद्ध भारत के महान धर्म गुरु और बुद्ध धर्म के जनक हैं। उनका जन्म राज घराने में हुआ था लेकिन वह अपने जीवन के शुरुआत में ही तमाम सुख और विलास को तिलांजलि देकर धर्म के पथ पर अग्रसर हो गए। उनका वास्तविक नाम सिद्धार्थ था लेकिन बाद में वह भगवान बुद्ध के नाम से जाने गए। जनजीवन में प्रेरणा का संचार करने वाले गौतम बुद्ध के जीवन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत है।